अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने धालभूमगढ़ सीएचसी में दिया धरना

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ परिसर में एकदिवसीय धरना दिया। यह है मांग सभी चार श्रम संचिता को निरस्त करने, पीएफआरडीए एक्ट को निरस्त करने,।संविदा आउटसोर्स दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने। निजीकरण ठेका प्रथा पर कार्यरत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने। परिवार कल्याण कार्यकर्ता को प्रोन्नति देने। सभी लिपिको को एक समान वेतन ग्रेड पे लागू करते हुए 2400 रुपए ग्रेड पे से प्रारंभ करने। संविधान के अनुच्छेद 310, 311 (2),ए,बी एवं सी को निरस्त करने का मांग की जा रही है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी, मंत्री समाय मांडी, कोषाध्यक्ष निरंजन महतो, नीलिमा मिंज, श्यामा देवी नीलम कुमारी, प्रकाश कुमार, मुनमुन साव, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *