अपने चुनावी वादों को सरकार ने बजट में दी है प्राथमिकता: सुप्रियो

रांची | झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अबुआ बजट को राज्य के लिए बेहतरीन बजट बताया है। कहा है कि इस बजट में राज्य के विकास के कई पहलुओं का ध्यान रखा गया है। इसमें शिक्षा, रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर खास जोर है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी वादों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, कृषि क्षेत्र में सुधार, महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने कौशल विकास, कानूनी शिक्षा और छात्रों के लिए नए अवसर देने की योजनाएं बनाई हैं। इसके अलावा, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए पर्यटन क्षेत्र को उद्योग से जोड़ने की योजना है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए मंईयां सम्मान योजना के तहत विशेष सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के लिए राहत देने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं और पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने के लिए विशेष फंड का गठन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *