पिछले साल की तुलना में इस साल का बजट अच्छा, मैं 10 में से 9.5 अंक दूंगी

राधाकृष्ण किशोर की पत्नी ने कहा… रांची | वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की प|ी डॉ. पूनम कुमारी ने कहा कि मैं बजट से खुश हूं। पिछले साल की तुलना में इस साल का बजट अच्छा है। इसमें हर क्षेत्र के लिए गुंजाइश रखी गई है। आम लोगों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। हालांकि, कोई भी बजट परफेक्ट नहीं होता है। पति की ओर से पेश किए गए बजट को 10 में से 9.5 अंक दूंगी। मैं खुद प्रिंसिपल रही हूं, इसलिए 0.5 मार्क्स काटूंगी। उन्होंने कहा कि बजट में व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्किल यूनिवर्सिटी और फाइन टेक यूनिवर्सिटी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए 2 हजार 409 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपए का बजट प्रस्तावित है। इन कॉलेजों में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व करने की आवश्यकता है, ताकि लड़कियां भी लड़कों की तुलना में उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। डॉ. पूनम में कहा कि कुछ दिन बाद हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएंगे। इस दिन भी महिलाओं की ओर से ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अगर पुरुष कार्यक्रम का आयोजन करें, तब इस दिन की सार्थकता होगी। हमारे समाज की मानसिकता ऐसी है कि महिलाओं को प्लेटफॉर्म नहीं मिलता है। हम कितना भी कह लें कि लड़का-लड़की समान है, लेकिन हर क्षेत्र में दोनों के बीच फासले दिखाई पड़ते हैं। बजट में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा भी शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *