अपनों के एडजस्टमेंट में उलझी जिलाध्यक्षों की लिस्ट:बीजेपी पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी नहीं बता पा रहे कब आएगी; दिग्गजों की सहमति नहीं बनी

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों की घोषणा को लेकर हफ्तेभर से कयासों का दौर चल रहा है, लेकिन लिस्ट अब तक नहीं आ पाई। दिग्गज नेता अपनों को एडजस्ट करने में लगे हैं। पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं कि लिस्ट कब आएगी। पहले 5 जनवरी तक लिस्ट का आना माना जा रहा था। 3 जनवरी को ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल प्रदेश संगठन चुनाव की टोली को सौंप दिया था। इसके बाद भोपाल में दो दिनों मंथन चला। सहमति न बन पाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली पहुंचे। वहां दो दिनों तक बैठकों का दौर चला, फिर भी अब तक जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी नहीं हो पाई। अपनों को एडजस्ट कराने क्षत्रपों ने लगाया वीटो
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि संगठन के दो दिग्गज अपनों को एडजस्ट करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। वह अपने चहेतों को जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। वहीं, क्षेत्रीय क्षत्रप भी अपने इलाके में अपनों को स्थापित करने के लिए वीटो लगा रहे हैं। ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर, जयभान सिंह पवैया अपना अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। इधर सागर में तो दिग्गजों के बीच खींचतान के चलते पार्टी को दो जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला करना पड़ा है। चुनाव पर्यवेक्षक व अधिकारी को भी नहीं पता जिलाध्यक्षों की लिस्ट कब जारी होगी इसका जवाब प्रदेश संगठन चुनाव की पर्यवेक्षक सरोज पांडे और बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवालकर के पास भी नहीं हैं। दैनिक भास्कर ने दोनों से पूछा कि जिलाध्यक्षों की सूची कब आएगी, तो सरोज पांडे और विवेक शेजवालकर ने एक ही जवाब दिया- “जल्दी जारी हो जाएगी।” सभी जिलाध्यक्ष घोषित करने में लंबी माथापच्ची संगठन चुनाव के नियमानुसार, 50 फीसदी जिलों के अध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्यों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। लेकिन मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री इस प्रयास में हैं कि सारे जिलाध्यक्ष घोषित हो जाएं। पार्टी ने हफ्ते भर में सभी जिलों में नाम तय करने के लिए मैराथन बैठकें की हैं। उसके बाद भी अब तक लिस्ट नहीं आ सकी है। जिलाध्यक्षों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें जिलाध्यक्षों की घोषणा से पहले बीजेपी की बड़ी वर्चुअल मीटिंग: हितानंद बोले-नए अध्यक्षों का पार्टी कार्यालय में हो स्वागत,नेता के घर जाने से बचे बीजेपी के जिलाध्यक्षों को लेकर दिल्ली में दो दिनों तक मंथन चला। बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी संगठन चुनाव के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अब बीजेपी दो नए जिलों धार ग्रामीण और सागर ग्रामीण सहित सभी 62 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा करेगी। जिलाध्यक्षों की घोषणा से ठीक पहले एमपी बीजेपी की एक बड़ी वर्चुअल मीटिंग हुई। पूरी खबर पढें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *