अपेक्स बैंक कर्मचारी सहकारी समिति अपने सदस्यों को देगा 3 प्रतिशत लाभांश

अपेक्स बैंक कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित रायपुर की 24वीं वार्षिक आमसभा राजधानी में हुई। इसमें समिति के अध्यक्ष एलके चौधरी ने बताया कि 31 मार्च की स्थिति में समिति ने सालभर में 3 करोड़ 23 लाख रुपए लाभ अर्जित किए। आमसभा में सदस्यों को 3.02 प्रतिशत लाभांश देने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष जीएस ठाकुर, यामिनी वर्मा, अजय भगत, आनंद कुमार लहरे, दीपक कुजूर, पीके यादव, एके मिश्रा, आभा सोनी, पीएल पुलस्त, राजीव दुबे, प्रवीण कुमार वाजपेयी, दीवाकर पैकरा, विवेक सिंह ठाकुर, रविकांत सोरी व संदीप यदु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *