मंत्रालय में होगा एआई का उपयोग ट्रिपल आईटी में 24 से देंगे प्रशिक्षण

राज्य में सरकारी कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा। इसकी शुरुआत मंत्रालय से हो रही है। इसके लिए डेढ़ हजार ज्यादा स्टाफ को ट्रिपल आईटी में ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सभी मंत्रियों को इसकी बुनियादी जानकारी दी जा चुकी है। जीएडी ने संबंधित विभागों को स्टाफ को ट्रेनिंग में अनिवार्य रूप से भेजने को कहा है। उन्हें 24 सितंबर से 28 अक्टूबर तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण सत्र में रहना होगा। प्रशिक्षण अवधि में अफसरों व कर्मियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। आपात स्थिति होने पर भी स्टाफ को अवकाश के लिए जीएडी को आवेदन देकर पूर्व अनुमति लेनी होगी। सचिव, स्टाफ आफिसर, निज सचिव व स्टेनो को 7 और 24 अक्टूबर को जबकि निज सचिव, निज सहायक आदि को 8 व 28 अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कब किस विभाग के स्टाफ की होगी ट्रेनिंग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *