भास्कर न्यूज | बालोद जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नव कौशल पथ-नई राह नया हुनर थीम पर को दो दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सत्र 2025-26 में नव प्रवेशितों का तिलक लगाकर एवं मुह मीठा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नए प्रशिक्षणार्थियों को रोजगारोन्मुखी, अप्रेंटिसशिप एक्ट, ई- रोजगार एवं स्टेट मेगा जॉब फेयर 2025 के संबंध में जानकारी दी गई। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुंडरदेही में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रशिक्षण अधीक्षक वीएल ठाकुर थे। कार्यक्रम में अतिथियों एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा नए प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही नए प्रशिक्षणार्थियों को संस्था के सभी वर्कशॉप का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एसडी खिलारी, प्रशिक्षण अधिकारी मोहित कुमार साहू, जितेन्द्र कुमार, पूरनलाल ठाकुर, आशीष कुमार साहू, शेखर साहू, सुशील कुमार दुबे, कौशल कुमार धनकर, कुलदीप टंडन उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राचार्य केएल, रोहित सोरी, एनके साहू, प्रशिक्षण अधिकारी दागिनी शांडिल्य, भूपेन्द्र जायसवाल उपस्थित थे।


