बालोद| शासकीय पीजी महाविद्यालय बालोद के दो वॉलंटियर का चयन इंटर स्टेट यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है। एमए अर्थशास्त्र के विद्यार्थी एवं यूथ रेडक्रॉस वॉलंटियर लक्ष कुमार साहू तथा बीएससी तृतीय वर्ष के रेड क्रॉस वॉलंटियर राजेश बक्शी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के लिए रवाना हुए। इस इंटर स्टेट कैंप में देशभर के विभिन्न राज्यों और विश्वविद्यालयों से आए रेड क्रॉस स्वयं सेवक एक साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से कुल 23 वॉलंटियर सहित तीन काउंसलर डॉ. तुला राम ठाकुर, बालाराम साहू, रोशन लाल वर्मा के मार्गदर्शन मे इस शिविर में भाग लेंगे।


