अफसरों को दिलाई गई नशामुक्त भारत की शपथ

बीजापुर | नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर संबित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। सभी सदस्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को नशामुक्त भारत अभियान के क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग को समय-समय पर नशा उन्मूलन के क्षेत्र में रैली, प्रतियोगिता, नुक्क्ड़-नाटक इत्यादि करने एवं जिले को नशामुक्त बनाने 15 सीटर नशामुक्त केंद्र की स्थापना की गई है। नशे की चपेट में आए लोगों को उक्त पुनर्वास केंद्र में जाकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। उपस्थित अधिकारियों को कलेक्टर ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा नहीं करने एवं समाज को नशामुक्त करने शपथ दिलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *