अफीम फसल निरीक्षण को 47 टीमें तैनात:बारां सहित 7 जिलों में खेतों की पैमाइश जारी

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने बारां सहित सात जिलों में अफीम की फसल के निरीक्षण और खेतों की पैमाइश के लिए 47 टीमें तैनात की हैं। ये टीमें वर्ष 2025-26 के लिए जारी किए गए 49,140 अफीम खेती लाइसेंसों के तहत खेतों का दौरा कर रही हैं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा की सहायक आयुक्त रंजना पाठक ने बताया कि इस वर्ष कुल 49,140 लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें से 34,776 लाइसेंस अफीम गोंद उत्पादन के लिए और शेष 14,364 लाइसेंस बिना चीरे की अफीम पोस्त उत्पादन के लिए हैं। चीरा युक्त अफीम उत्पादन के लिए प्रत्येक लाइसेंसधारी को 0.10 हेक्टेयर (1000 वर्गमीटर) भूमि और बिना चीरा अफीम उत्पादन के लिए 0.05 हेक्टेयर (500 वर्गमीटर) भूमि निर्धारित की गई है। ब्यूरो के कर्मचारी प्रत्येक अफीम फसल के खेत का निरीक्षण कर पैमाइश कर रहे हैं। विभाग ने सभी कर्मचारियों को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आमजन अपनी शिकायतें विभागीय ई-मेल dnc-kota@cbn.nic.in और कंट्रोल रूम फोन नंबर 0744-2438328 पर दर्ज करा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *