सहायक शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग की:बलरामपुर में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन (जिला इकाई बलरामपुर-रामानुजगंज) के बैनर तले शनिवार को जिलेभर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सहायक शिक्षकों की लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति को दूर करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। शिक्षकों ने प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सभी एल.बी. संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान और वैधानिक फायदा देने की मांग की। VSK ऐप से निजी मोबाइल पर उपस्थिति का विरोध शिक्षकों ने VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप के माध्यम से निजी मोबाइल से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता का कड़ा विरोध किया। उन्होंने इसे अव्यावहारिक बताते हुए तत्काल समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में पदोन्नति औप अन्य शासकीय प्रक्रियाओं में T.E.T. की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग भी शामिल रही। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी जिलाध्यक्ष देवनारायण गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगे की रणनीति तय कर आंदोलन को और तेज करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *