फाजिल्का जिले में अबोहर निवासी और अबोहर पैडलर क्लब के सदस्य हरजीत सिंह हजारा ने 31 दिनों में लगभग 3926 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की है। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से की गई। यह उनकी दूसरी साइकिल यात्रा थी। अबोहर पहुंचने पर शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। हरजीत सिंह हजारा ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी नशे में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशों से दूर रहकर किसी न किसी खेल से जुड़ने का आग्रह किया, जिससे उनका शरीर और मस्तिष्क तंदरुस्त रह सके। बठिंडा और गंगानगर के साथी रहे साथ उन्होंने अपनी यात्रा का विवरण देते हुए बताया कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के एक गांव से गुजरात के करशेवर गांव तक साइकिल से यह दूरी तय की। इस यात्रा में उनके साथ बठिंडा और गंगानगर के चार अन्य साथी भी शामिल थे। हरजीत सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में भी साइकिल पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की थी। उनकी इस बेमिसाल साइकिल यात्रा को देखकर शहर के युवा काफी प्रेरित हो रहे हैं। यहां देखिए फोटो…


