पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति को नई दिशा मिल रही है। अबोहर में पूर्व विधायक अरुण नारंग ने चार सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। ढाणी करनैल सिंह में स्थित सरकारी मिडल और प्राइमरी स्कूल में 6.93 लाख रुपए के कार्य कराए गए हैं। सरकारी प्राइमरी स्कूल नंबर 1 में 19 लाख और सरकारी हाई ब्रांच स्कूल में 16 लाख रुपए के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। अरुण नारंग ने बताया कि सरकार ने स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। साथ ही 20 हजार नए अध्यापकों की भर्ती की गई है। अध्यापकों को विदेशों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आह्वान नारंग ने अभिभावकों से अपील की कि वे शिक्षा क्रांति में अपना योगदान दें। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और अध्यापकों का सहयोग करें। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी परविंदर सिंह, बीपीईओ भाला राम, राजिंदर कंबोज, एडवोकेट हरप्रीत, जतिंदर कुमार, भागवंती देवी, एमसी गणेश, विनोद चंदोरा, देव सिंह खेहरा और मलकीत सिंह मौजूद थे।


