जगराओं में वॉट्सएप पर सट्टा चलाने वाला गिरफ्तार:7.50 लाख रुपए बरामद, 20 रुपए में 400 का लालच देता था

जगराओं के गुजरवाल गांव में पुलिस ने वॉट्सएप के जरिए सट्टा चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरमिंदर सिंह के पास से 7 लाख 50 हजार 540 रुपए नकद और लेन-देन का रजिस्टर बरामद हुआ है। थाना जोधा के एएसआई दलविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा। आरोपी के खिलाफ धारा 13(A) 3-67G एक्ट 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हरमिंदर सिंह लोगों को 20 रुपए के बदले 400 रुपए जीतने का लालच देता था। वह वॉट्सएप पर नंबर भेजने को कहता और रिजल्ट के बाद कैश में हिसाब करता था। नंबर न आने पर पैसे हजम कर लेता था। आरोपी ने शहर के कई लोगों को अपने जाल में फंसा रखा था। वह लोगों को भरोसा दिलाता था कि उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल से पेमेंट कर सट्टे का नंबर लगा सकते हैं। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि इस मामले में एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इसके अलावा जगराओं में बस स्टैंड रायकोट रोड पुरानी दाना मंडी चौक चलाखडिया में खुले में सट्टे का कारोबार चल रहा है, जहां दिहाड़ीदार मजदूरों को 10 के बदले 700 देने का लालच देकर शिकार बनाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *