अबोहर पुलिस ने काबू किया नशा तस्कर:हेरोइन और ड्रग मनी बरामद, गांव की गलियों में बेचता था, कॉल डिटेल खंगाली जा रही

अबोहर पुलिस ने देर रात एक कार्रवाई करते हुए सीडफार्म पक्का निवासी एक युवक को 7 ग्राम हेरोईन और 55 हजार रुपए की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सिटी वन के प्रभारी रविन्द्र सिंह भीटी ने बताया कि हेड कॉन्सटेबल जगजीत सिंह अपनी टीम के साथ फाजिल्का चुंगी के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पक्का सीडफार्म निवासी जीत सिंह अपने घर के आसपास की गलियों में हेरोइन बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में जाकर जीत सिंह को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन और 55 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड पर गिरफ्तारी के बाद युवक का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी कि वह कब से नशा तस्करी कर रहा है और कहां-कहां सप्लाई देता है, ताकि अन्य नशा तस्करों तक पहुंचा जा सके। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पकड़े गए जीत सिंह पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह युवाओं को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ‘चिट्टा’ (हेरोइन) बेचता था। पुलिस अब उसकी फोन कॉल डिटेल खंगालेगी, ताकि उसके सप्लायरों और खरीदारों तक पहुंचा जा सके। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *