पंजाब में रिटायर पुलिस कर्मी की पत्नी को गोलियां मारीं:होशियार के गढ़शंकर में वारदात, धार्मिक स्थल पर जाते समय हमला, मौके पर मौत

होशियारपुर के गढ़शंकर एरिया में महिला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। महिला को 3 गोलियां मारी गई हैं। घटना के वक्त महिला घर से धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रही थी। इस दौरान रास्ते में हमलावर ने पिस्टल से सामने से 3 फायर किए। महिला की पहचान महदवाणी गांव की रहने वाली रचना देवी (58) के रूप में हुई है। महिला का पति पंजाब पुलिस से रिटायर है। आसपास के लोग गोलियों की आवाज सुन मौके पर पहुंचे। महिला को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। गोलियां चलाने के बाद हमलावर भाग गया।
लोगों ने घटना की सूचना गढ़शंकर थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और हमलावर की तलाश शुरू की। आसपास दुकानों और धार्मिक स्थलों के CCTV खंगाल रही पुलिस
लोगों की सूचना पर पहुंची गढ़शंकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। घटना सुबह साढ़े 5 बजे के करीब की है। आसपास की दुकानों और धार्मिक स्थलों के CCTV खंगाले जा रहे हैं। अभी तक हमलावर का सुराग नहीं मिल पाया है।

गांव से धार्मिक स्थल पर जा रही थी महिला
गांव के ही लोगों ने बताया कि रचना देवी सुबह माथा टेकने के लिए धार्मिक स्थल पर जा रही थी। इस दौरान किसी ने उस पर एक के बाद एक 3 गोलियां चला दीं। महिला को 3 फायर लगे जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की किसी के साथ क्या रंजिश थी, गोलियां क्यों मारी गईं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *