अबोहर में आवारा कुत्तों ने बच्चे और महिला को काटा:खेलकर लौट रहा था, रास्ते में कुत्ते ने टांग पकड़ी, बाइक सवार ने छुड़वाया

अबोहर में आज दोपहर में कुत्तों ने एक बच्चे समेत दो लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंधवाला अमरकोट निवासी 8 वर्षीय बोहड़ सिंह बस अड्डे से खेलकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक कुत्ते ने उसकी टांग को काट लिया। कुत्ते ने लंबे समय तक बच्चे की टांग नहीं छोड़ी। एक बाइक सवार ने कुत्ते को भगाया। डॉक्टरों ने बच्चे की टांग पर गहरे जख्म के कारण कई टांके लगाए हैं। दूसरी घटना जोहड़ी मंदिर के पास हुई। 35 वर्षीय शीरा बाई अपने पालतू कुत्ते को नहला रही थीं। इसी दौरान कुत्ते ने उनके हाथ को काट लिया। परिजनों ने बताया कि पालतू कुत्ते का टीकाकरण नहीं कराया गया था। शहर में पिछले कुछ समय से कुत्तों का टीकाकरण अभियान बंद है। हर गली-मोहल्ले में 10 से 15 आवारा कुत्ते देखे जा सकते हैं। नसबंदी का काम भी अभी शुरू नहीं हुआ है। सरकारी अस्पताल में रोजाना कुत्तों के काटने के औसतन 15 मरीज पहुंच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *