लुधियाना देहात के गांव छपार में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। आरोपी गुरदीप सिंह ने अपने घर को शराब के ठेके में तब्दील कर रखा था। पुलिस ने मौके से 17 अलग-अलग ब्रांड की 445 शराब की बोतलें और एक पेटी बीयर बरामद की। चौकी छपार के इंचार्ज एसआई गुरदीप सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली कि आरोपी खेतीबाड़ी के साथ-साथ शराब की तस्करी भी करता है। वह चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करता था। घर से 38 पेटी शराब बरामद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। घर की तलाशी में कुल 38 पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो दिन पहले ही यह स्टॉक लाया था। उसके पास विभिन्न प्रकार की शराब के नियमित ग्राहक थे। पुलिस ने थाना जोधा में मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। जांच अधिकारी के अनुसार, पूछताछ जारी है और मामले में अधिक खुलासे की संभावना है।


