अबोहर में आवारा पशु से टकराकर व्यक्ति की मौत:बाइक से घर जाते वक्त हुआ हादसा, प्रशासन ने पशु पकड़ने का काम किया बंद

अबोहर के सीतो रोड पर मंगलवार देर रात एक बाइक सवार व्यक्ति की बेसहारा पशु से टकराने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बहादुर खेड़ा निवासी 55 वर्षीय राजा सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार, राजा सिंह अपने बाइक पर शहर से गांव की ओर लौट रहे थे। भाग सिंह खालसा कॉलेज के पास अचानक सड़क पर आए एक बेसहारा पशु से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर से राजा सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 हेल्पलाइन की टीम ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही 112 हेल्पलाइन टीम के हिमांशु, गुरजीत सिंह और रोहित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल राजा सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजा सिंह पेड़ों की कटाई का काम कर अपने परिवार का गुजारा चलाते थे। इस सड़क हादसे से उनके परिवार ने अपना सहारा खो दिया है। प्रशासन ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम किया बंद यह बेसहारा पशुओं के कारण हुई पहली घटना नहीं है। अब तक दर्जनों लोग इन पशुओं के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा पशु पकड़ने का काम बंद होने के कारण मुख्य मार्गों और गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़कों पर बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *