लुधियाना पहुंचे कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग:जिला लीडरशिप के साथ अहम बैठक; विकास कार्यों को लेकर करेंगे चर्चा

पंजाब के लुधियाना में आज कांग्रेस प्रदेश प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पहुंचे है। वड़िंग जिला कांग्रेस लीडरशिप के साथ बैठक करेंगे। वहीं शहर के विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों से रूबरू होंगे। 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भी जमीनी स्तर पर वड़िंग रणनीति बना रहे है। जल्द ही कांग्रेस लुधियाना जिले में नए प्रधान को नियुक्त करेगी। आज समस्त ब्लॉक प्रधानों के साथ भी वड़िंग बातचीत करेंगे। कौन है राजा वड़िंग राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान है। वह गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से भी विधायक रह चुके हैं। राजा वड़िंग का जन्म 4 अप्रैल 1977 को पंजाब के मुक्तसर जिले के एक साधारण किसान परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा मुक्तसर में पूरी की और युवावस्था से ही राजनीति में सक्रिय हो गए। राजा वड़िंग ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत पंजाब युवा कांग्रेस से की। वह 2014 में पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने और युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें कांग्रेस पार्टी में एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया। 2012 में पहली बार लड़ा चुनाव 2012 में उन्होंने पहली बार गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज की। राजा वड़िंग को 2021 में पंजाब परिवहन मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य में परिवहन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और सरकारी बस सेवाओं को सुधारने के लिए कई कदम उठाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *