कोडरमा में स्पेशल ब्रांच कर्मी के घर चोरी:खिड़की का ग्रिल काट कमरे में घुसे चोर, 50 हजार रुपए कैश और 20 लाख के गहने गायब

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात स्पेशल ब्रांच के एक कंप्यूटर ऑपरेटर के घर लाखों की चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने अड्डी बंग्ला रोड स्थित मकान को निशाना बनाया। गृहस्वामी की पत्नी संजू कुमारी के अनुसार, शुक्रवार रात उनके बच्चे लूडो खेलने की जिद कर रहे थे। पति-पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में लूडो खेलने चले गए और वहीं सो गए। सुबह जब संजू कुमारी अपने कमरे के पास पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि दरवाजे के निचले हिस्से से एक जींस बाहर निकली हुई थी। दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था उन्होंने अपने पति को इसकी सूचना दी। पति को शक हुआ और वे घर के पिछले हिस्से से कमरे की खिड़की के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि खिड़की का ग्रिल कटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वे खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुए और अंदर से दरवाजा खोला। संजू कुमारी ने बताया कि गोदरेज में रखे सभी जेवर और 50 हजार रुपए नगद गायब थे। उन्होंने कहा कि उनके लगभग 20 लाख रुपए के जेवरात चोरी हो गए हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *