​​​​​​​अबोहर में उधारी मांगने पर मजदूर को पीटा:नकदी भी छीनी, भीड़ को आता देख भागे आरोपी; मोहल्ले के युवकों को दिए थे पैसे

अबोहर में उधर दिए पैसे वापस मांगने पर मोहल्ले के ही युवकों से मजदूर को पीट दिया। आरोपी उसके पास से 800 रुपए भी छीनकर ले गए। घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है इन्द्रा नगरी निवासी शेर सिंह ने बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है, उसने मोहल्ले के ही दो युवकों से कुछ रुपए लेने हैं। कल देर शाम वह मजदूरी कर घर वापस जा रहा था, तो घर के निकट दोनों युवक उसे मिल गए, जब उसने अपने रुपए मांगें, तो युवकों ने उसे रुपए देने की बजाय बुरी तरह से पीट दिया। उसके पास मौजूद नकदी छीनकर ले गए। उसके द्वारा शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर आए और उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया पुलिस दर्ज करेगी युवक के बयान इधर इस बारे मे संबंधित थाने के पुलिस अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि युवक के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जाएगी। अगर पैसे लूटने की बात सही पाई गई तो उन पर बनती कार्रवाई की जाएगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *