अबोहर में कार-टैंकर की टक्कर:टैंकर का एक्सेल टूटकर बाइक सवारों को लगा, 3 युवक घायल

अबोहर में सीतो रोड पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। एक कार के सेफ्टी टैंकर से टकराने के बाद टैंकर का एक्सेल टूट कर पीछे आ रही बाइक से जा टकराया, जिससे बाइक सवार तीनों युवक चोटिल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, गांव सुखचैन निवासी रितिक, राहुल और प्रदीप अबोहर में काम खत्म कर देर शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। जब वे गांव खैरपुर के पास पहुंचे, तो उनके आगे एक फोर्ड फियागो कार व उससे आगे एक सेफ्टी टैंकर चल रहा था। हादसे से जुड़ी दो तस्वीरें… रितिक के अनुसार, कार का संतुलन बिगड़ने से वह सेफ्टी टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का एक्सेल टूटकर उनकी बाइक में जा लगा, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 नंबर और सड़क सुरक्षा फोर्स को जानकारी दी। टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि एक युवक की हालत अभी भी गंभीर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *