अबोहर में गर्म भट्टी पर गिरा बच्चा:घर के आंगन में उड़ा रहा था पतंग, गंभीर रुप से झुलसा, फरीदकोट रेफर

अबोहर के गांव अमरपुरा में लोहड़ी पर हुए हादसे में एक 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रुप से झुलस गया। गांव निवासी कालू राम का 6 वर्षीय बेटा दिवांशु अपने घर के आंगन में पतंग उड़ा रहा था कि आंगन में रखी भट्टी पर गर्म हो रहे पानी में अचानक गिर गया। परिजन तुरंत बच्चे को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे के दोनों पैर पूरी तरह से झुलस चुके थे। कुछ दिन पहले छत से गिरा था बच्चा यह घटना पतंगबाजी से जुड़े खतरों की ओर इशारा करती है। कुछ दिन पहले भी एक बच्चा पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे भी अस्पताल से रेफर करना पड़ा था। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि त्योहार के दौरान बच्चों को पतंग उड़ाते समय विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि बच्चों के पतंग उड़ाते समय उनके साथ किसी वयस्क का होना जरूरी है, ताकि खुशी का यह त्योहार किसी दुखद घटना का कारण न बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *