निगम ने पुन: बहाल किए गए इंफोर्समेंट कर्मियों को सौंपा काम

सिर्फ चालान काट सकेंगे सभी इंफोर्समेंट कर्मचारियों को ऑन स्पॉट किसी तरह का जुर्माना नहीं वसूलने की हिदायत दी गई है। कहीं पर नगर पालिका अधिनियम का उल्लंघन पाया गया तो इंफोर्समेंट कर्मचारी चालान काट सकेंगे। उन्हें कचहरी चौक से शहीद चौक होते हुए सर्जना चौक तक नो वेंडिंग जोन को अतिक्रमणमुक्त करने, सड़क, नाली र बिल्डिंग मटेरियल गिराने पर जुर्माना लगाने व अतिक्रमण करने वालों आदि पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। लगता रहा है आरोप निगम के इंफोर्समेंट कर्मचारियों पर शुरू से वसूली का आरोप लगते रहा है। चुटिया में एक दुकानदार से ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर जुर्माना करने का भय दिखाकर मोटी रकम वसूली करने के मामले को ही हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए निगम से जवाब मांगा था। इसके बाद निगम प्रशासक ने 30 कर्मियों की सवा समाप्त कर दी थी। रांची | रांची नगर निगम ने 15 माह पहले जिन 30 इंफोर्समेंट कर्मचारियों को भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद हटा दिया था, उसमें से 28 कर्मियों को दुबारा बहाल कर लिया गया है। निगम के तत्कालीन प्रशासक अमित कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट और राज्य के मुख्य सचिव को भी भ्रष्टाचार में फंसे कर्मचारियों को हटाने की सूचना दी थी। इसके बाद बिना विज्ञापन जारी किए गुपचुप तरीके से इंफोर्समेंट कर्मचारियों को बहाल कर लिया। निगम के उप प्रशासक ने उन कर्मचारियों के बीच कार्यों का बंटवारा भी कर दिया गया है। सभी इंफोर्समेंट कर्मचारियों को जोन वाइज दो शिफ्ट में शहर में तैनात किया गया है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार जोन में चार-चार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक चार जोन में चार-चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी जोन के लिए चार इंफोर्समेंट कर्मचारी को तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *