अबोहर में गुरुद्वारा के पाठी को लेकर ग्रामीण एकजुट:सेवामुक्त करने का निर्णय, बोले- मर्यादा का कर रहा उल्लंघन, अखंड पाठ शुरू

फाजिल्का में अबोहर के बुर्जमुहार गांव के गुरुद्वारा साहिब में रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों ने गुरुद्वारा के पाठी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और ग्रामीणों ने पाठी को सेवामुक्त करने का निर्णय लिया था। पाठी ने रविवार तक का समय मांगा था, लेकिन वह न तो गुरुद्वारा में उपस्थित हुआ और न ही किसी का फोन उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि पाठी गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा का उल्लंघन कर रहा है। साथ ही गांव में विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहा है। पहले भी कई बार उसे गुरुद्वारा छोड़ने को कहा गया था, लेकिन वह जबरन कब्जा जमाए हुए है। अब ग्रामीणों ने गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ की व्यवस्था की है। चेतावनी दी है कि अगर पाठी ने इसमें बाधा डालने या गुरुद्वारा में प्रवेश करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और धरना भी दिया जाएगा। बैठक में जगजीत सिंह बराड़, मलकीत सिंह, जगजीत सिंह, जसकरण सिंह जत्थेदार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस दौरान पुलिस भी गुरुद्वारा साहिब में मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *