संगरुर में व्यक्ति ने किया सुसाइड:पेड़ से लटका मिला शव, 15 साल पहले हुई शादी, 5 महीने से अलग रह रही थी पत्नी

पंजाब के संगरूर जिले में एक पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। गांव चीमा के रहने वाले मंगत सिंह ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता नछतर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नछतर सिंह के अनुसार, उनके बेटे मंगत सिंह की शादी 15 साल पहले मनजीत कौर से हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। पिछले 4-5 महीनों से मनजीत कौर घर छोड़कर अलग रह रही थी। मंगत सिंह बार-बार उसे वापस घर आने के लिए कहता था। घर वापस लौटने से इनकार करती थी पत्नी मनजीत कौर न केवल घर लौटने से इनकार करती थी, बल्कि पति से अक्सर झगड़ा भी करती थी। इससे परेशान होकर मंगत सिंह देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर घर से बाहर निकला और सड़क किनारे एक पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस ने मनजीत कौर के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। चीमा पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *