अबोहर में घनी धुंध, स्कूल वैन-बस की टक्कर:14 बच्चे सावर थे; बहनों को पेपर दिलाने जा रहे भाई का भी एक्सीडेंट

अबोहर शहर में सोमवार को सर्दी की पहली घनी धुंध ने दस्तक दी, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह के समय धुंध इतनी घनी रही कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई और विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसके चलते कई स्थानों पर हादसे हुए। धुंध के कारण गांव तूतां पंजाबा के निकट एक स्कूली वैन और बस की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन राहत की बात यह रही कि स्कूली बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहे। वैन में 14 बच्चे सवार थे। सुबह 10 बजे तक रही घनी धुंध सुबह करीब 10 बजे तक हालात ऐसे रहे कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। ठंड और घनी धुंध के कारण स्कूली बच्चों को सुबह 8 बजे स्कूल जाने में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। करीब 10 बजे सूर्य देव के निकलने के बाद धुंध छटी और धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य हो सका। स्कूली वैन से टकराई बाइक, तीन घायल धुंध के कारण शहर में अन्य हादसे भी सामने आए। एक घटना में परीक्षा दिलाने आ रहे एक भाई सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव रुहेडियांवाली निवासी अनिल कुमार अपनी दो बहनों रितु और मनीशा को बीए का पेपर दिलाने के लिए आदर्श मैमोरियल कॉलेज, अबोहर आ रहा था। श्रीगंगानगर रोड स्थित चंडीगढ़ होटल के पास घनी धुंध के कारण उनकी बाइक एक स्कूली वैन से टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां अनिल की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इसी तरह एक अन्य मामले में गांव किल्लियांवाली निवासी संदीप पाल ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर गांव सरदारपुरा काम पर जा रहा था। रास्ते में फोन आने पर वह सड़क किनारे खड़ा होकर बात करने लगा, तभी एक इनोवा कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। बाद में कार चालक उसे टोल प्लाजा तक छोड़कर गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *