पाली में एक 9वीं कक्षा की स्टूडेंट से दोस्ती कर 11वीं के स्टूडेंट ने रेप कर दिया। पीड़िता ने घर पर सारी घटना बताई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। मामला पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र का है। शिवपुरा थाने में रविवार को पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कर्रवाई। जिसमें बताया कि उनकी बेटी 9वीं कक्षा की स्टूडेंट है। जिसकी उम्र करीब 13-14 साल है। उसकी स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं के स्टूडेंट ने उसे दोस्ती के जाल में फंसाया। और आज से करीब 15-20 दिन पहले उसे मिलने के लिए खेत में बुलाया। जहां उसके साथ जबरदस्ती की। और किसी को कुछ नहीं बताने को लेकर धमकाया। अपने साथ हुई इस घटना के बाद पीड़िता गुमशुम रहने लगी। परिजनों ने प्यार से पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना रोते हुए बताई। यह सूनकर परिजनों के होश उड़ गए। वे शिवपुरा थाने पहुंचे और घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रविवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से पीड़िता का मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू की। मामला दर्जकर शुरू की जांच
मामले में सोजत सिटी सीओ रतनाराम देवासी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिस लड़के पर रेप और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप है। वह बालिग है या नाबालिग इसका पता जांच के बाद ही चलेगा।


