अबोहर के संत नगर में गुरुवार देर रात चाचा-भतीजे पर हमला हुआ। हमलावरों ने धारदार हथियारों से वार किया और फायरिंग भी की। दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी वन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना संत नगर में एक शादी समारोह के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, करीब दो दर्जन हमलावरों ने कापे और दातरें लेकर चाचा-भतीजे पर हमला किया। हमलावरों ने पहले भतीजे पर वार किया, और जब चाचा बचाव में आए तो उन पर भी हमला कर दिया। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने किया हमला घायल विनोद कुमार पप्पू, निवासी संत नगर, ने बताया कि 23 नवंबर को कुछ युवकों का उनके बेटे से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने उन पर हमला किया। शोर मचाने पर हमलावरों में से एक युवक ने गोली भी चलाई और सभी मौके से फरार हो गए। हमले में चाचा-भतीजे को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि यह हमला पुराने विवाद की रंजिश से जुड़ा है। सिटी वन पुलिस स्टेशन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों ने फोन पर दी धमकी इधर विनोद कुमार ने बताया कि उक्त युवकों ने हमले के बाद उसके बेटे को फोन पर धमकियां भी दी है कि हमने तो गलती से तेरे भाई पर हमला बोला है। लेकिन तुझे तो हम अच्छी तरह से देख लेगें। इसी हमले में घायल उदय पाल ने बताया कि उसके भाई का कुछ युवकों से पुराना झगड़ा चल रहा है, इसी की रंजिश चलते कल हमलावर युवकों ने उन पर हमला बोला है। मामले की जांच कर रही पुलिस इधर पुलिस कर्मचारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचें और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घायलों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं घायलों के बयानों और डाक्टरों द्वारा दी जाने वाली एमएलआर की रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर गोली चलने के मामले की भी गहनता से जांच की जाएगी


