बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी; मौत:हरदा में सास के अंतिम संस्कार में नेमावर जा रहा था

हरदा में खंडवा-नर्मदापुरम स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान खंडवा जिले के किल्लोद थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा सेमरूढ़ निवासी राजकुमार पिता हृदय सिंह देवड़ा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। राहगीरों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि राजकुमार अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नेमावर जा रहे थे। उनकी सास का गुरुवार को ग्राम कोलवा में निधन हो गया था, और उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए नेमावर के नर्मदा घाट ले जाया गया था। मृतक के दो छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र ढाई साल और पांच साल है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अंतिम संस्कार के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को फिलहाल मर्चुरी में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *