फाजिल्का के अबोहर में बिजली का काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के टिमडेल गांव निवासी 20 वर्षीय फिलमोनो जोजो के रूप में हुई है। घटना अबोहर के काला टिब्बा स्थित एक फॉर्म हाउस की है। घटना कल देर शाम की है, जब फिलमोनो फॉर्म हाउस में बिजली का स्विच लगाने का काम कर रहा था। अचानक उसे करंट लग गया। उसके चचेरे भाई स्लीम और अन्य साथी उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलमोनो अपने कुछ रिश्तेदारों और गांव के अन्य युवकों के साथ काला टिब्बा के फॉर्म हाउस पर काम करता था। घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई और उसके गांव के अन्य युवक बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।


