भारत पर पाक के आरोप UNSC में खारिज:पूछा- क्या पहलगाम हमले में लश्कर शामिल था; UN चीफ ने कहा- कोई गलती न करें

पहलगाम अटैक और भारत-पाकिस्तान तनाव पर सोमवार रात यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) की मीटिंग में पाकिस्तान से सवाल हुए। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान से पूछा गया कि क्या पहलगाम अटैक में लश्कर-ए-तैयबा शामिल था। बैठक में UNSC मेंबर्स ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और इसकी जवाबदेही की जरूरत पर भी जोर दिया। इस दौरान UNSC मेंबर्स ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया। मेंबर्स ने पाकिस्तान की ओर से 3 दिन में 2 मिसाइल परीक्षण किए जाने पर भी चिंता जाहिर की। UNSC के अस्थाई सदस्य पाकिस्तान ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर मीटिंग की अपील की थी। साथ ही यह भी कहा था कि यह मीटिंग बंद कमरे में हो। मीटिंग पर UNSC ने अभी कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। ANI सूत्रों के मुताबिक मेंबर्स ने पाकिस्तान के भारत पर लगाए आरोपों को स्वीकार नहीं किया। हालांकि, बैठक से पहले UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से अपील की कि कोई गलती न करें, मिलिट्री ऑपरेशन समाधान नहीं है। UNSC बैठक से जुड़ी 4 अहम बातें… 1. पाकिस्तान के उस झूठे दावे को खारिज कर दिया गया, जिसमें उसने कहा था कि भारत ने पहलगाम में खुद आतंकी हमला कराया। 2. मामले को ग्लोबल बनाने से इनकार। पाक को भारत के साथ द्विपक्षीय रूप से मुद्दों को सुलझाने की सलाह दी गई। 3. पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई और इसकी जवाबदेही ठहराने की मांग की गई। 4. पाकिस्तान ने भारत के सिंधु जल समझौता स्थगित करने की आलोचना की। कहा कि पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। पाकिस्तान की अपील पर कंसल्टेशन रूम में मीटिंग यह बैठक सिक्योरिटी काउंसिल के मुख्य कक्ष में नहीं बल्कि ‘कंसल्टेशन रूम’ में हुई थी। इस कमरे में गोपनीय बातचीत होती है। बैठक में 15 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे। बातचीत लगभग डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के बाद सिक्योरिटी काउंसिल ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पाकिस्तान बोला- भारत के भड़काऊ बयान से तनाव बढ़ा पहलगाम में हाथ होने से पाकिस्तान का इनकार इफ्तिखार ने भारत के उस आरोप को नकार दिया जिसमें पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले का जिम्मेदार ठहराया गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य इस हमले की निंदा कर चुके हैं। इफ्तिखार ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को एकतरफा निलंबित करने के फैसले को भी बैठक में गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि यह संधि विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई थी और 3 जंग के दौरान बरकरार रही थी। पाकिस्तानी दूत ने कहा, ‘पानी जिंदगी है, इसका इस्तेमाल हथियार के तौर पर नहीं होना चाहिए।’ भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने न्यूज एजेंसी से कहा कि इस बैठक से किसी ‘ठोस नतीजे’ की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मंच का इस्तेमाल करके सिर्फ ‘धारणाएं गढ़ने’ की कोशिश कर रहा है, जिसका भारत उचित जवाब देगा। UN चीफ बोले- सैन्य समाधान से हल नहीं निकलेगा बंद कमरे में हुई इस बैठक से कुछ घंटे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। गुटेरेस ने एक बयान में कहा- “भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। मैं दोनों ही देशों की सरकारों और नागरिकों का सम्मान करता हूं और UN शांति मिशन में दोनों के ही योगदान के लिए आभारी हूं। ऐसे में ये देखकर मुझे दुख होता है कि उनके आपसी संबंध इस खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुके हैं।” ………………………………….. भारत-पाक तनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-पाक जंग हुई तो सभी पाकिस्तानी दल एक हो जाएंगे:PAK सेना और राजनीतिक दलों की बैठक में सहमति, इमरान की पार्टी शामिल नहीं हुई भारत अगर पाकिस्तान पर हमला करता है तो सभी पाकिस्तानी राजनीतिक पार्टियां एक साथ आ जाएंगी। यह सहमति रविवार देर रात सेना की ब्रीफिंग के दौरान बनी। दरअसल, सेना ने पहलगाम हमले के बाद बने हालात की जानकारी देने के लिए सभी दलों की बैठक बुलाई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *