अबोहर में दुकान से कोल्ड ड्रिंक की पेटियां चोरी:खाना खाने गया था दुकानदार, स्कूटी पर आए दो युवक लेकर फरार

फाजिल्का में अबोहर के नानक नगर में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सामने आई है। शनिवार दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक सवार चोर एक दुकान से स्टिंग कोल्ड ड्रिंक की तीन पेटियां चुराकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित दुकानदार जीत कुमार ने बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई का काम करते हैं। उनकी दुकान उनके घर के पास ही स्थित है। दोपहर के समय वह खाना खाने के लिए घर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में कैद चुराई गई कोल्ड ड्रिंक की कीमत लगभग 1600 रुपए है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जीत कुमार ने सिटी वन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *