अबोहर में नहर में मिला किसान का शव:खेत में पानी लगाने गया था, परिवार बोला-हाथ धोते समय फिसला पैर, दो बच्चों का पिता

फाजिल्का के अबोहर में एक किसान की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। वह गांव कुंडल का रहने वाला था। अंग्रेज सिंह 11 जुलाई को दोपहर में अपने खेत में पानी लगाने गया था। वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें नहर के किनारे उसकी बाइक मिली। परिजनों ने थाना सदर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 12 जुलाई को दोपहर में पंजाबा माइनर नहर में एक शव बहता हुआ मिला। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। दो बच्चों का पिता परिजनों ने शव की पहचान अंग्रेज सिंह के रूप में की।परिवार का मानना है कि नहर में हाथ धोते समय अंग्रेज सिंह का पैर फिसल गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक के दो बच्चे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *