प्रेम नगर में 2 गुट आपस में भिड़ गए। झड़प में एक युवक की टांग कट गई, जो सिविल अस्पताल में भर्ती है। घायल को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया है। यह घटना ईदगाह बस्ती में पथराव के बाद हुई। पथराव में 4 साल बच्चा और एक लड़की घायल है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए रात 11 बजे दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए पंचायत चल रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने वकील कुमार निवासी गांव प्रेम नगर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने हथियारों से वकील पर कई वार किए, जिससे उसका एक पैर पूरी तरह कट गया और शरीर पर कई गहरे घाव हैं। थाना सिटी-1 पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार यह झगड़ा नशा बेचने को लेकर हुआ था।


