अबोहर में नाबालिग लड़की 5 दिन बाद घर लौटी:17 साल का युवक ले गया था भगाकर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

अबोहर में 5 दिन बाद नाबालिग लड़की वापस घर लौट आई है। इससे पहले लाइनपार क्षेत्र से 24 जून को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया था। सिटी-2 पुलिस ने दोनों नाबालिगों को काबू कर लिया है। घटना में 16 वर्षीय लड़की को साढ़े 17 वर्षीय लड़का अपने साथ ले गया था। लड़की करीब 5 दिन बाद अपने घर लौटी। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रोमिला सिद्धू और एएसआई सुखमंदर सिंह ने दोनों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने लड़के के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। लड़के को अदालत में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *