बठिंडा में दोस्त की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार:शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, दो दिन बाद पकड़े गए

बठिंडा में दोस्त की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। श्री मुक्तसर साहिब के लालबाई के 21 वर्षीय अमरोज सिंह की 29 जून को हत्या हुई थी। घटना मॉडल टाउन फेज-3 स्थित एक निजी पीजी में हुई। डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी युवक गर्मी में घूमने जाने वाले थे। गाड़ी खराब होने के कारण वे अजीत रोड स्थित अपने पीजी में रुक गए। वहां उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने अपने कुछ अन्य दोस्तों को बुला लिया। इससे मृतक और उसके साथी नाराज हो गए। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अमरोज की हत्या कर दी। सभी गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 20 से 23 वर्ष के बीच है। डीएसपी ने बताया कि एक आरोपी पर पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब पीजी की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इससे अवैध हथियारों और सामान पर रोक लगेगी। पीजी मालिकों को सभी विद्यार्थियों का पुलिस में पंजीकरण करवाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *