अबोहर में प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन:पंज प्यारों की अगुवाई, लोगों ने पुष्प वर्षा की, गुरुवाणी से संगत को किया निहाल,

सिख धर्म के दशम पिता और खालसा पंथ की सिरजना करने वाले श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को अबोहर में गुरूद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में शहर के विभिन्न ढाडी एवं रागी जत्थों ने भाग लिया। यह नगर कीर्तन सुबह सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब से शुरू हुआ और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गुरूद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न हुआ। शहरवासियों ने किया स्वागत इस दौरान ढाडी जत्थों द्वारा गुरू साहिब का गुणगाण करने के साथ ही क्षेत्र की सुख शांति की अरदास की गई। यह नगर कीर्तन जिस भी गली से गुजरा शहरवासियों द्वारा उसका भव्य स्वागत किया गया। इस नगर कीर्तन में पिछले कई दिनों से चल रही प्रभात फेरियों के संचालक भी प्रभात फेरी सहित मौजूद थे। कीर्तन के दोरान विभिन्न प्रकार के आकर्षक करतब भी दिखाए गए। इधर, आज शहर में कई दिनों बाद बढ़िया धूप खिली और शहरवासियों ने भी बढ़ चढ़कर र्कीतन में भाग लेकर इसकी शोभा बढ़ाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *