संगरुर में तीन दुकानदारों के काटे चालान:15 किलो पॉलीथिन जब्त, चाइना डोर ना बेचने की हिदायत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नगर कौंसिल संगरूर के अधिकारियों के साथ मिलकर आज शहर के विभिन्न बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक, प्लास्टिक कैरी बैग और चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन गुनीत सेठी, एसडीओ अमनदीप सिंह और कार्यकारी अधिकारी मोहित शर्मा की देखरेख में गठित टीम ने विभिन्न बाजारों में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 15 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे जब्त किए और 3 दुकानदारों के चालान काटे गए। दुकानदारों को चाइना डोर ना बेचने की हिदायत भी दी गई। सुपरिंटेंडेंट जसवीर सिंह, मेट राजेश कुमार, ड्राइवर गुरप्यार सिंह, अजय, प्रकाश सिंह, मोटिवेटर रवि कुमार ने लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार किए गए पंपलेट बांटे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमनदीप सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट ने पहले ही धारा 163 के तहत चाइना डोर का भंडारण करने और बेचने वालों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। एक्सईएन पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करने और एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग करने से परहेज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *