अबोहर में युवक पर जानलेवा हमला:बाइक सवार 6 लोगों का तलवारों से वार, कान कटा, घटना सीसीटीवी में कैद

फाजिल्का जिले के अबोहर की नई आबादी में एक युवक पर छह लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना गली नंबर 10 में हुई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सड़क पर तड़पता छोड़ हमलावर फरार जानकारी के अनुसार राहुल नामक युवक रात को अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार छह लोग आए। उन्होंने तलवारों और तेजधार हथियारों से राहुल पर हमला कर दिया। हमलावरों ने राहुल को कई जगह पटक-पटक कर मारा। इस हमले में उसका एक कान कट गया। वह लहूलुहान होकर एक घर के सामने गिर गया। हमलावर उसे तड़पता छोड़कर फरार हो गए। घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों ने डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। मोहल्ले के युवकों से पुरानी रंजिश स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल राहुल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। राहुल के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनके बेटे की मोहल्ले के कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने अकेला पाकर हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिटी-2 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *