फाजिल्का में खाद डीलर पर FIR:नकली डीएपी बेचने का आरोप, पंजाब के कृषि मंत्री से की शिकायत

फाजिल्का पुलिस ने नकली खाद बेचने के आरोप में एक डीलर के खिलाफ मामला दर्ज किया है l झुरड़खेड़ा गांव के किसानों ने इसकी शिकायत पंजाब के कृषि मंत्री को भेजी थी l एसएसपी का कहना है कि डीलर ने बिलिंग नहीं की थी और खाद अंडर-स्पेसिफिकेशन थी, जिसकी जांच की जा रही है l किसान मनप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह द्वारा नकली डीएपी खाद की शिकायत कृषि विभाग को की गई थी, जिसमें किसानों ने कहा था कि 100 बैग डीएपी खाद रणजीत सिंह मलिक अभिजोत ट्रेडिंग कंपनी से बलुआना केराखेड़ा रोड पर बने गोदाम से 25 मई को बिना बिल के खरीदी गई थी l किसानों का कहना है कि उनके द्वारा खाद की बिल की मांग की गई तो रणजीत सिंह द्वारा उन्हें बिल नहीं दिए गए l लेकिन कृषि विभाग ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता किसान के पास मौजूद शक्की और अनधिकृत खाद के बैग में से सैंपल ले लिए गए l इसके बाद विभाग द्वारा शिकायत पुलिस को की गई l एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि इस मामले में कृषि विभाग द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर डीलर रणजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है l एसएसपी का कहना है कि उक्त डीलर ने बिलिंग नहीं की और दूसरी बात खाद अंडर स्पेसिफिकेशन थी l फिलहाल मामले में जांच की जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *