अबोहर में यूपी के दो शराब तस्कर गिरफ्तार:राजस्थान से लाकर बचते थे, 2 पेटी बरामद, बिजनेस शुरू करने का प्लान

फाजिल्का के अबोहर में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना बहाववाला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। दोनों आरोपी राजस्थान से सस्ती शराब लाकर यहां बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों में विजेंद्र सिंह और मैनपुरी के योगेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 2 पेटी यानी 96 पव्वे शराब बरामद की है। थाना प्रभारी देवेंद्र पाल के अनुसार, दोनों आरोपी पहले अबोहर में शराब के ठेके पर काम करते थे। खुद का ठेका खोलना था उद्देश्य वहां काम करते हुए उन्हें शराब की कीमतों की जानकारी हो गई। इसके बाद उन्होंने राजस्थान से सस्ती शराब लाकर पंजाब में ज्यादा कीमत पर बेचना शुरू कर दिया। उनका मकसद इस कमाई से अपना खुद का ठेका खोलना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61,1,14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *