अबोहर में रजबाहे में मिला व्यक्ति का शव:शराब पीने की थी आदत, पांच बच्चों के पिता; नशे में घर से निकल गए

फाजिल्का में अबोहर में श्रीगंगानगर रोड स्थित गांव गुमजाल की टेलों पर एक व्यक्ति का शव मिला। सुबह राहगीरों ने शव देखा और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अबोहर के अजीमगढ़ के रहने वाले 50 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। सुबह पास से गुजर रहे राहगीरों ने शव को देखा। इसके बाद उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में निकाला शव संस्था के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। कलरखेड़ा चौकी के एएसआई भूपिंदर सिंह की मौजूदगी में शव को टेलों से निकाला गया। शव को अबोहर के सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक को शराब पीने की आदत थी मृतक के दामाद नरिंद्र कुमार ने बताया कि प्रेम कुमार को शराब पीने की आदत थी। रविवार दोपहर में अधिक शराब पीने के बाद वह घर से कहीं चले गए। परिवार को लगा कि शाम तक लौट आएंगे। जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया। प्रेम कुमार के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *