बठिंडा में AAP विधायक के घर पर प्रदर्शन:किसानों ने सरकार को दी चेतावनी, नेताओं के गांवों में घुसने पर रोक

पंजाब के बठिंडा में किसान आंदोलन का असर बढ़ता जा रहा है। एसकेएम नॉन पॉलिटिकल के आह्वान पर किसानों ने तलवंडी साबो में आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर के घर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में किसान महिलाएं भी शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बोले-सरकार ने घोंपा पीठा में छुरा किसान नेताओं का आरोप है कि 19 मार्च को खनौरी बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पंजाब सरकार ने केंद्र के इशारे पर बैठक बुलाकर किसानों की पीठ में छुरा घोंपा। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के तलवंडी साबो ब्लॉक अध्यक्ष मेहमा सिंह ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने किसानों के शांतिपूर्ण धरने पर हमला किया। लंगर का सामान और ट्रालियां छीनी उन्होंने बताया कि किसानों का लंगर का सामान और ट्रॉलियां छीन ली। उनके कपड़े और पैसे भी चुरा लिए गए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि वे आने वाले दिनों में गांवों में आप विधायकों का घेराव करेंगे। साथ ही आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी के किसी भी उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नहीं उतरने देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *