अबोहर में लूट के इरादे से दोस्त पर हमला:सुनसान जगह पर बैल्ट-डंडे से पीटा; जेवर-कैश और फोन लूटकर हमलावर फरार

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव किल्लियांवाली के एक युवक को बीती रात उसके ही दोस्त ने लूट के इरादे से सुनसान जगह ले जाकर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर युवक के पास से नकदी, फोन और गहने लूटकर फरार हो गया। घायल युवक को उसके परिजनों ने बेसुध हालत में सुनसान रास्ते पर पड़ा पाया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। खुइयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मजदूरी की राशि लेकर घर जा रहा था जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनोद कुमार (35) पुत्र भूपराम गांव आलमगढ़ स्थित किन्नू फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसके पिता ने बताया कि बीती रात विनोद अपने साथी कमल के साथ 3500 रुपए की मजदूरी लेकर घर के लिए निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसका फोन मिलाया, जो बंद आ रहा था। फैक्ट्री में पूछताछ करने पर पता चला कि विनोद अपने साथी कमल के साथ पैदल ही रवाना हुआ था। बैल्ट और डंडों से पीटकर किया घायल इसके बाद परिजन खुद ही विनोद की तलाश में जुट गए। देर रात करीब 3 बजे जब वे सैंदांवाली कच्चे रास्ते पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कमल उनके बेटे विनोद को बेल्टों और डंडों से पीट रहा था। परिजनों को देखकर कमल मौके से फरार हो गया। विनोद बेसुध पड़ा था और उसके पास से नकदी, गले में पहनी चांदी की चेन और सोने का लॉकेट गायब थे। हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया रेफर परिजन विनोद को तुरंत घर ले गए और गांव के ब्लॉक समिति सदस्य के पति तथा मार्केट कमेटी अबोहर के चेयरमैन उपकार जाखड़ की मदद से उसे सुबह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। विनोद की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे रेफर कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *