अबोहर में व्यक्ति ने खाया सल्फास:संपत्ति विवाद से परेशान, श्रीगंगानगर के अस्पताल में मौत, दो बच्चों का था पिता

फाजिल्का जिले के अबोहर की नई आबादी में रहने वाले 35 वर्षीय नीरज ने रिश्तेदारों के साथ चल रहे संपत्ति विवाद के कारण सल्फास खा लिया। जिसकी श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन जानकारी के अनुसार नीरज के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। उनके माता-पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। जहर खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें श्रीगंगानगर के अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी के बयान पर कार्रवाई करेगी पुलिस वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। देर रात मौत की सूचना मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग अबोहर अस्पताल पहुंचे। सिटी-2 पुलिस मृतक की पत्नी का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *