फाजिल्का में महिला ने नहर में लगाई छलांग:सड़क सुरक्षा फोर्स ने बचाई जान, पति से झगड़ा कर स्कूटी पर आई थी

फाजिल्का के गांव इस्लामवाला के नजदीक नहर में एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी l वहीं मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने उसे नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है l जानकारी के अनुसार मलोट फाजिल्का रोड पर पड़ती गांव इस्लामवाला के नजदीक नहर में अचानक एक महिला ने छलांग लगा दी l महिला साथ के गांव टाहलीवाला बोदला की रहने वाली बताई जा रही है। महिला की उम्र करीब 23 वर्ष है। स्कूटी पर नहर पर आई महिला महिला स्कूटी पर सवार होकर नहर के नजदीक आई और उसके पीछे ही उसका पति आ गया l पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि महिला ने तुरंत नहर में छलांग लगा दी l जिसे उन्होंने मौके पर जवानों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसे प्राथमिक सहायता देते हुए उसके पेट में भरे हुए पानी को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है l बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर घरेलू कलह हुआ है l जिसके चलते उसके द्वारा यह कदम उठाया गया l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *