अबोहर में सरपंच के भाई की मौत:पानी के खाले में डूबे, 3 बच्चों का पिता; 3 महीने पहले पत्नी का निधन

फाजिल्का के अबोहर में आज पानी के खाले में डूबने से सरपंच के भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय महेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। घटना रुपनगर बारेंका गांव की है। गांव के सरपंच के भाई राजेश के खेत मौत हुई है। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। महेंद्र खेत में काम कर रहे थे। गर्मी के कारण वह पानी पीने खाले की तरफ गए। वहीं अचानक वह गिर पड़े। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें देखा तो वह पानी में डूब चुके थे। मजदूरों ने तुरंत सरपंच और महेंद्र के परिवार को सूचना दी। परिजन महेंद्र को सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। कल पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। यह जांच की जाएगी कि मौत हार्ट अटैक से हुई, गर्मी से हुई या कोई अन्य कारण था। महेंद्र दो बेटों और एक बेटी के पिता थे। तीन महीने पहले ही उनकी पत्नी की भी मृत्यु हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *