फिरोजपुर पहुंची राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन:महिलाओं की समस्याएं सुनकर हल की, बोलीं- लिव-इन रिलेशनशिप से दूर रहे

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने फिरोजपुर में आज विशेष लोक अदालत लगाई। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई। यह पहल उन महिलाओं के लिए की गई जो मोहाली स्थित आयोग मुख्यालय तक नहीं पहुंच पातीं। लोक अदालत में विवाह विवाद, दहेज उत्पीड़न, महिला शोषण, लिव-इन-रिलेशन और घरेलू हिंसा के मामले सामने आए। आयोग के पास पहले से चल रहे 36 मामलों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 15 नए मामले भी दर्ज हुए। कुल मामलों में से लगभग 50 प्रतिशत का मौके पर निपटारा किया गया। चेयरपर्सन गिल ने जांच अधिकारियों को शेष मामलों की त्वरित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य हर जिले में जाकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान करना है। विशेषकर पति-पत्नी विवादों में, आयोग की प्राथमिकता पारिवारिक रिश्तों को बचाने की रहती है। गिल ने लिव-इन-रिलेशन के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उनका कहना था कि यह परिवारों और बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने समाज से इससे दूर रहने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *